सीधे सामग्री पर जाएँ
TaxCare

आयकर कैलकुलेटर: पुरानी बनाम नई कर व्यवस्था

अपनी आय और कटौतियाँ एक बार दर्ज करें। हम उन्हीं नियमों से, जिनसे TaxCare ऐप रिटर्न फ़ाइल करता है, दोनों कर व्यवस्थाओं में आपका कर निकालते हैं और बताते हैं कि किसमें कम कर लगता है। आप जो भी लिखते हैं वह आपके ब्राउज़र से बाहर नहीं जाता।

आपके बारे में

आपके आँकड़े सिर्फ़ इसी डिवाइस पर सहेजे जाते हैं।

कर वर्ष

आपकी आयु

आय

सालाना रकम, कर से पहले।

मानक कटौती से पहले का सालाना सकल वेतन या पेंशन।

बैंक और जमा का ब्याज, लाभांश और अन्य स्रोतों से आय।

शुद्ध रकम: नगरपालिका कर, गृह संपत्ति की मानक कटौती और उस संपत्ति के ऋण के ब्याज के बाद बचा किराया। हानि हो तो माइनस चिह्न के साथ लिखें।

कटौतियाँ (केवल पुरानी कर व्यवस्था)

नई कर व्यवस्था इन्हें नहीं गिनती। जितना वास्तव में चुकाया या निवेश किया, वही दर्ज करें; हर सीमा हम अपने-आप लगा देते हैं।

PPF, EPF, ELSS, जीवन बीमा, बच्चों की ट्यूशन फ़ीस, गृह ऋण का मूलधन।

प्रीमियम और निवारक स्वास्थ्य जाँच।

माता-पिता के लिए आपके द्वारा चुकाए गए प्रीमियम।

धारा 80C के अलावा NPS में अंशदान।

जिस घर में आप रहते हैं, उसके ऋण का ब्याज।

केवल ब्याज, ऋण की किस्त नहीं।

यह ब्याज ऊपर आय में भी शामिल करें।

दोनों कर व्यवस्थाओं में गिना जाता है

आपके NPS खाते में नियोक्ता का अंशदान दोनों में कटौती योग्य है।

जैसा आपकी सैलरी स्लिप में दिखता है।

आपका अनुमान · कर वर्ष 2026-27

पुरानी कर व्यवस्था

₹0

नई कर व्यवस्था

₹0

दोनों कर व्यवस्थाओं में कर देखने के लिए अपनी आय दर्ज करें। जैसे-जैसे आप लिखेंगे, जवाब बदलता जाएगा।
अस्थायी: कर वर्ष 2026-27 के नियमों का अंतिम आधिकारिक स्रोतों से मिलान अभी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए यह अनुमान बदल सकता है।
यह एक सामान्य अनुमान है, कर सलाह नहीं। आपका वास्तविक कर आपके पूरे रिटर्न पर निर्भर करता है।

जब आप तैयार हों, TaxCare आयकर पोर्टल से आपका AIS और TDS लाता है और आपका रिटर्न उसी कर व्यवस्था में तैयार करता है जिसमें ज़्यादा बचत हो।

TaxCare से ITR फ़ाइल करें

कैलकुलेटर कैसे काम करता है

  • पुरानी बनाम नई कर व्यवस्था: फ़र्क क्या है

    दोनों कर व्यवस्थाएँ एक ही आय पर कर लगाती हैं। फ़र्क स्लैब दरों में है, और इसमें कि कौन-सी कटौतियाँ मिलती हैं।

    • नई कर व्यवस्था की स्लैब दरें कम हैं और यही डिफ़ॉल्ट है। इसमें लगभग कोई कटौती नहीं मिलती: न धारा 80C, न 80D, न HRA, और न ही जिस घर में आप रहते हैं उसके गृह ऋण का ब्याज।
    • वेतनभोगी और पेंशनभोगी दोनों में मानक कटौती पाते हैं: नई कर व्यवस्था में ₹75,000 और पुरानी में ₹50,000 (कर वर्ष 2026-27)।
    • धारा 87A की छूट से नई कर व्यवस्था में ₹12,00,000 तक की कर योग्य आय पर कोई कर नहीं लगता; पुरानी कर व्यवस्था में यह सीमा ₹5,00,000 है (कर वर्ष 2026-27)।
    • पुरानी कर व्यवस्था में जानी-पहचानी कटौतियाँ बनी रहती हैं: ₹1,50,000 तक धारा 80C के निवेश, धारा 80D में स्वास्थ्य बीमा, जिस घर में आप रहते हैं उसके ऋण पर ₹2,00,000 तक का ब्याज, और भी बहुत कुछ।
  • कौन-सी कर व्यवस्था चुनें?

    यह इस पर निर्भर है कि आप कितनी कटौतियाँ ले सकते हैं। कुछ आसान बातें:

    • कटौतियाँ कम हों, तो आम तौर पर नई कर व्यवस्था में कम कर लगता है।
    • कटौतियाँ बड़ी हों (पूरा 80C, स्वास्थ्य बीमा, गृह ऋण का ब्याज, NPS), तो पुरानी कर व्यवस्था अब भी आगे रह सकती है। कैलकुलेटर बताता है कि इसके लिए कितनी और कटौतियाँ चाहिए।
    • वेतनभोगी हर साल रिटर्न फ़ाइल करते समय कर व्यवस्था चुन सकते हैं। व्यवसाय की आय हो, तो बार-बार बदलने पर रोक है, इसलिए सोच-समझकर चुनें।
  • कैलकुलेटर क्या मानकर चलता है

    यह निवासी व्यक्ति के लिए बना है और TaxCare ऐप वाले ही कर इंजन का इस्तेमाल करता है।

    • स्लैब दरें, धारा 87A की छूट और उसकी मार्जिनल राहत, अधिभार और उसकी मार्जिनल राहत, और स्वास्थ्य व शिक्षा उपकर — सब आपके चुने हुए कर वर्ष के नियमों से आते हैं।
    • कटौतियों की सीमाएँ (80C, 80D, 80CCD(1B), गृह ऋण का ब्याज आदि) अपने-आप लग जाती हैं। जितना वास्तव में चुकाया, वही दर्ज करें।
    • HRA और वेतन की अन्य छूटें शामिल नहीं हैं; दोनों कर व्यवस्थाओं में पूरे वेतन पर गणना होती है।
    • पूंजीगत लाभ, व्यवसाय की आय और क्रिप्टो इस कैलकुलेटर में नहीं हैं। रिटर्न फ़ाइल करते समय TaxCare ऐप इन्हें संभालता है।
    • धाराओं के नंबर आयकर अधिनियम, 1961 वाले जाने-पहचाने नंबर हैं। कर वर्ष 2026-27 से आयकर अधिनियम, 2025 लागू है, और गणना उसी के अनुसार होती है।
    • सारी गणना आपके ब्राउज़र में होती है। कैलकुलेटर आपके आँकड़े TaxCare के सर्वर पर कभी नहीं भेजता। वे सिर्फ़ इसी डिवाइस के आपके ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं, हर कर वर्ष का एक सहेजा हुआ फ़ॉर्म, ताकि पेज रीफ़्रेश करने पर खो न जाएँ; और उनका किसी और काम में उपयोग नहीं होता। वे तब तक रहते हैं जब तक आप “सब साफ़ करें” (जो दिखाए गए कर वर्ष को साफ़ करता है) न दबाएँ या अपने ब्राउज़र का डेटा न हटाएँ।

कैलकुलेटर के बारे में सवाल

क्या कैलकुलेटर मुफ़्त है?

हाँ। न साइन-अप, न भुगतान। पेज खोलें और लिखना शुरू करें।

क्या मेरी लिखी जानकारी कहीं भेजी जाती है?

TaxCare को नहीं। गणना आपके ब्राउज़र में होती है, और आपके आँकड़े सिर्फ़ इसी डिवाइस के आपके ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं, ताकि पेज रीफ़्रेश करने पर खो न जाएँ। वे तब तक रहते हैं जब तक आप “सब साफ़ करें” न दबाएँ या ब्राउज़र का डेटा न हटाएँ।

यह अनुमान कितना सही है?

यह TaxCare ऐप वाले ही कर इंजन पर चलता है — आपके चुने कर वर्ष की स्लैब दरें, धारा 87A की छूट, अधिभार और उपकर सहित। फिर भी यह अनुमान ही है: HRA, वेतन की अन्य छूटें, पूंजीगत लाभ और व्यवसाय की आय शामिल नहीं हैं, और आपका वास्तविक कर आपके पूरे रिटर्न पर निर्भर करता है।

अगर मैं कोई कर व्यवस्था न चुनूँ तो कौन-सी लागू होती है?

नई कर व्यवस्था डिफ़ॉल्ट है। वेतनभोगी हर साल रिटर्न फ़ाइल करते समय पुरानी कर व्यवस्था चुन सकते हैं, अगर उसमें कम कर लगे; व्यवसाय की आय हो, तो बदलने पर रोक है।

यह किन कर वर्षों के लिए है?

कर वर्ष 2026-27, 2025-26, और 2024-25। कैलकुलेटर में ऊपर वर्ष चुनें; जिस वर्ष के नियमों का मिलान अभी पूरा नहीं हुआ है, उस पर “अस्थायी” लिखा दिखता है।

रिटर्न फ़ाइल करने के लिए तैयार हैं?

TaxCare आयकर पोर्टल से आपका AIS और TDS लाता है और आपका रिटर्न उसी कर व्यवस्था में तैयार करता है जिसमें ज़्यादा बचत हो।